जयपुर। श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति की और से जयपुर से खाटूश्यामजी के लिए 8 वीं पदयात्रा चांदपोल हनुमान मंदिर से बैंड- बाजे के साथ धूमधाम से रवाना हुई। इस पदयात्रा में 51 यात्री बाबा श्याम की ध्वजाएं लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। इस मौके पर श्याम भक्तों को सुबह पंडितों ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारों के साथ धवजा एवं श्याम रथ का पूजन करवाया और गंगोत्री (उत्तराखंड) के महंत हरीश रावत ने आरती करके बाबा श्यामजी की इस धार्मिक पदयात्रा को रवाना किया।
श्यामजी की पदयात्रा में भक्त शंकर नाटाणी, राजू महरवाल, अनुज खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, गिर्राज गुप्ता, नीरज आकड़, योगेश पाराशर, बाबू लाल शर्मा, कैलाश बड़ाया, नितिश शर्मा, यश गुप्ता, अर्पित बंसल, भोलेनाथ शर्मा ने यात्रा में चंग बजाकर नाचकर झुमे।
शंकर झालानी ने बताया कि यात्रा का पहला पड़ाव गोबिंदपुरा में होगा। यात्रा का भक्तों द्वारा जगह-जगह पर फूल बरसा कर और ध्वजाओं की आरती करके स्वागत किया गया। श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति के संरक्षक रामबाबू झालानी ने बताया कि यात्रा खाटूश्यामजी मन्दिर में बुधवार को पहुंचेगी और उसी दिन बाबा श्याम जी को ध्वजा चढ़ाई जाएगी।




















