भांकरोटा थाने में शनिवार को पुलिस कमिश्नर करेंगे जनसुनवाई

0
36
The Police Commissioner will hold a public hearing at the Bhankrota Police Station on Saturday.
The Police Commissioner will hold a public hearing at the Bhankrota Police Station on Saturday.

जयपुर। जयपुर पुलिस के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के उद्देश्य से 14 मार्च (शनिवार) को पुलिस थाना भांकरोटा में जनसुनवाई करेंगे।

यह जनसुनवाई दोपहर 11.30 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा और बिंदायका थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

जनसुनवाई का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है। जयपुर पुलिस के अनुसार इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत होगा तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here