पुलिस ने कैसीनो पर मारा छापा: 5.82 लाख नकदी सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

0
57
The police raided the casino.
The police raided the casino.

जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम पश्चिम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस में चल रहे अवैध कैसीनो पर दबिश देकर कैसीनो में मशीनों से जुआ खेलते मिले सात लोगों सहित सौलह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 5.82 लाख रुपए, 27 मोबाइल, एक लैपटॉप, 6 हुक्के और कैसीनो मशीन जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि के डीएसटी पश्चिम की टीम ने भांकरोटा थाना इलाके में महापुरा के पास विला नंबर-5 एम्प्रेस ग्रीन्स नाम के फार्म हाउस पर दबिश पर अवैध कैसीनो चलता मिला। फार्म हाउस में चल रहे अवैध कसीनो पर मशीन पर जुआ खेलते मिले प्रदीप लालवानी, रोबिन, शेखर लाल, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, विनोद राणा और मोहित मेहता) को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 5.82 लाख रुपए, 27 मोबाइल, एक लैपटॉप, 6 हुक्के और कैसीनो मशीन जब्त की गई है।

पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि रेंट पर फॉर्म हाउस को लेकर अवैध कैसीनो संचालित किया गया था। कैसीनो का संचालन प्रदीप लालवानी व रोबिन ने किया था। पकड़े गए लोगों में ज्यादातर राजस्थान से बाहर के है। कैसीनो में कैश में पूरा लेन-देन रखा गया था। जुए में हार-जीत पर रुपए कम पड़ने पर हवाला तक की व्यवस्था कर रखी थी।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रदीप लालवानी व रोबिन की ओर से प्रत्येक व्यक्ति से जुआ खिलाने के लिए रुपए लेकर उनकी एवज में 500-500 रुपए के प्लास्टिक के कॉइन दिए गए थे। प्रत्येक कॉइन की कीमत 500 रुपए है। दोनों आरोपियों की ओर से जुआ खिलाने के एवज में जुआ रकम में से 5 प्रतिशत कमीशन के रूप में प्रॉफिट लेते थे। पुलिस ने दाव लगाने में यूज किए प्लास्टिक के 1165 कॉइन भी जब्त किए है।

वहीं पुलिस के कार्रवाई कर विला से निकलने के दौरान वहां मौजूद अन्य लोग धमकियां देकर पुलिस से उलझ गए। पुलिस से मरने-मारने के लिए उतारू होने पर आरोपी हर्षित राज, मोहित शर्मा, संजय सिंघानिया, शिवदास मीणा, अजय कुमार, जितेन्द्र चौधरी, विकास शर्मा, जुगल किशोर और अमित शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि कैसीनो में आने वाले ज्यादातर लोग राजस्थान के बाहर के हैं। जिससे यह रैकेट इंटरस्टेट नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका बढ़ गई है। पूरा लेन-देन कैश में होता था और जुए में रकम कम पड़ने पर हवाला के जरिए तुरंत पैसों की व्यवस्था भी की जाती थी।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है। फार्म हाउस मालिक, फाइनेंशियल लिंक और हवाला कनेक्शन की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here