ओम शिव गोरखनाथ मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

0
107

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के सामोद थाना इलाके में स्थित कानपुरा आमेटी घाटी के समीप ओम शिव गोरखनाथ मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बुधवार को पुजारी के कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो पुजारी का शव फर्श पर पड़े हुए मिला। स्थानीय लोगों को सूचना पर मौके पर मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और एफएसएल टीम की सहायता से घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि ओम शिव गोरखनाथ मंदिर के पुजारी हीरालाल नाथ (41) पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में रहकर तपस्या कर रहे थे। बुधवार को लोगों को एक कमरे से दुर्गंध महसूस हुई। हालांकि कमरा अंदर से बंद मिला। इसके बाद तुरंत सामोद थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पुजारी का शव फर्श पर पड़ा मिला।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए चोमू सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि शव कितने दिन पुराना है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुजारी ने हाल ही में 41 दिन की तपस्या करने को लेकर एक संदेश साझा किया था। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here