जयपुर में सजा फैशन का मंच: राजस्थान की शान का फाइनल 26 अप्रैल को

0
43
The 'Rajasthan Ki Shaan' Final on April 26th.
The 'Rajasthan Ki Shaan' Final on April 26th.

जयपुर। कलवार रोड स्थित सूर्या रेस्टोरेंट में ‘राजस्थान की शान सीजन-2’ मॉडलिंग शो का सेमीफाइनल राउंड आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजक स्नेहा शर्मा ने बताया कि शो का ग्रैंड फाइनल 26 अप्रैल को सूर्या पैराडाइज, झोटवाड़ा मैरिज गार्डन में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजस्थान के बड़े फैशन शो में शामिल होगा, जिसमें कई सेलिब्रिटी और बॉलीवुड कलाकारों के शामिल होने की संभावना है।

सेमीफाइनल में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को आकर्षित किया। आयोजकों के अनुसार फाइनल राउंड को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here