राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पचास जिलाध्यक्ष नियुक्त

0
85

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पचास जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।

एमडी चोपदार ने कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जिलाध्यक्ष एकजुट होकर सामाजिक सौहार्द, समानता और न्याय के संदेश को आगे बढ़ाएँगे।


इसके साथ ही एमडी चोपदार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ,राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा कांग्रेस संगठन महासचिव सचिन पायलट के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है।

एमडी चोपदार ने नव नियुक्त जिलाध्यक्षों से आग्रह किया कि वे संगठनात्मक मजबूती, जनता से संवाद और अल्पसंख्यक समाज के हितों की सुरक्षा के लिए सक्रिय होकर कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here