जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में स्थित वीटी रोड तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रेपिडो बाइक पर जा रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो युवक चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को छुट्टी दे दी गई। वहीं रेपिडो चालक को पैर में फ्रेक्चर होने के कारण भर्ती कर लिया गया।
एक्सीडेंट थाना (साउथ) ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे वैशाली नगर निवासी अर्पित खंडेलवाल (28) ऑफिस से घर जाने के लिए रेपिडो बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक जैसे ही यू-टर्न ले रही थी, पीछे से तेज रफ्तार थार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे अर्पित उछलकर दूर जा गिरे और चोटिल हो गए, जबकि बाइक चला रहे रेपिडो राइडर का पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थार के रजिट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरु कर दी है।




















