लुटेरी दुल्हन प्रेमी के संग मिलकर नकदी व जेवरात लेकर फरार

0
94

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक लूटेरी दुल्हन शादी के महज 8 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल से लाखों रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

हेड कांस्टेबल श्यामलाल ने बताया की बस्सी की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके बेटे की शादी फरवरी-2025 में अलवर निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही बहू के दूसरे लड़कों से प्रेम प्रसंग का पता चला। जब लड़की के बारे में पता किया गया तो अलवर निवासी एक लड़के से अवैध संबंध का खुलासा हुआ।

बहू ने 1 अक्टूबर को अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और उसके साथ साजिश रची और पति की गैर मौजूदगी में अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपए लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here