शादी के चार दिन बाद गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन

0
158

जयपुर। एयरपोर्ट थाना इलाके में शादी के महज चार दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी एएसआई लटूर प्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी 47 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के घर के पास ही रहने वाले कौशल जैन से उसकी मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की आरोपी कौशल को बताया।

बातचीत के दौरान कौशल ने बताया कि बिहार का रहने वाला एक गरीब परिवार है। उनकी लड़की से आपके बेटे की शादी करवा देता है। लड़की की फोटो दिखाकर शादी में आने वाले तीन लाख रुपए का खर्च उनका ही होने की बात हुई।

तीन लाख रुपए देने पर दिसम्बर-2023 में मैरिज करना तय हो गया। मैरिज डील के तहत 3 लाख रुपए लेकर आरोपी कौशल ने अपने साथी सुरेश के साथ मिलकर दिसम्बर-2023 में दूल्हा-दुल्हन की शादी करवा दी। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आ गया। चार दिन ससुराल में रही दुल्हन ने भागने से एक दिन पहले दूल्हे को सच्चाई बताई। दूल्हे को बोली कि पैसों का लालच देकर उसको शादी के लिए तैयार किया गया था।

शादी में उसके बताए गए माता-पिता भी फर्जी थे। शादी की डील कर 3 लाख रुपए लेने के बाद उसे एक भी रुपए नहीं दिए। शादी के दौरान दिए गए गहने पहन दुल्हन ससुराल से भाग निकली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here