सविता माली आर्ट इनोवेशन’ पेंटिंग पुरस्कार श्रवण शर्मा को

0
42

जयपुर। कला-मर्मज्ञ स्वर्गीय सविता माली की स्मृति में शुरू किए गए ‘सविता माली आर्ट इनोवेशन’ पुरस्कार के तहत पिंकफेस्ट जयपुर 2026 में पेंटिंग के लिए श्रवण शर्मा को सम्मानित किया गया। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न एवं 25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

श्रवण शर्मा की चित्रकला में रंगों का सजीव प्रवाह, भारतीय जनजीवन और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रभावी अभिव्यक्ति को सराहा गया। उल्लेखनीय है कि सविता माली स्वयं एक उत्कृष्ट चित्रकार थीं और कला व कलाकारों के प्रोत्साहन की भावना से प्रेरित होकर उनके परिवार ने विभिन्न कला क्षेत्रों में यह पुरस्कार प्रारंभ किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here