कलश यात्रा के साथ हुआ सात दिवसीय हनुमंत जन्मोत्सव का शुभारंभ

0
48

जयपुर। मानसरोवर के पटेल मार्ग के सामने न्यू सांगानेर रोड पर प्रजापति विहार स्थित श्री चिन्ताहरण काले हनुमान जी मंदिर में सात दिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव का शुक्रवार शाम को निकली कलश यात्रा के साथ हुआ।

खोजीजीद्वाराचार्य स्वामी रामरिछपाल देवाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर मनोहरदास महाराज सहित अन्य संतों-महंतों और महामंडलेश्वरों के सान्निध्य में विजय पथ चौराहा स्थित खाटू श्याम जी मंदिर से गाजेबाजे के साथ निकली कलश यात्रा को विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने पूजा-अर्चना कर रवाना किया। कलश यात्रा में 521 महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती चल रही थीं।

मुख्य यजमान चंद्रप्रकाश भाड़ेवाला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम-जय हनुमान के जयघोष लगाते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न मार्र्गाें से होते हुए कलश यात्रा श्री चिन्ताहरण काले हनुमान जी मंदिर पहुंची। यहां यज्ञकर्ता महामंडलेश्वर मनोहरदास जी महाराज ने आरती उतारी।
मंदिर के प्रवक्ता प्रियाशरण महाराज ने बताया कि शनिवार को खोजीजीद्वाराचार्य स्वामी रामरिछपाल देवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में एकादश कुंडात्मक हनुमत् महायज्ञ का शुभारंभ होगा।

यज्ञ के आचार्य पं. अश्विनी चतुर्वेदी के निर्देशन में विद्वान यजमानों ने यज्ञ भगवान को वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दिलवाएंगे। यज्ञ में 2 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रात: 8 से 12 बजे तक एकादश कुंडात्मक हनुमत् महायज्ञ में वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

हनुमत् कथा आज से:- आयोजन के अंतर्गत 28 मार्च से 1 अप्रैल तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हनुमत् कथा होगी। व्यास पीठ से वृंदावन के पं. केशवदेव महाराज भक्तमाली जी कथा श्रवण कराएंगे।

शाम 6 से 9 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 27 मार्च से 2 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रसादी वितरण किया जाएगा।
भजन संध्या में 29 मार्च को श्री महेश मित्र मंडल, 30 मार्च को म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था, 31 मार्च को श्री बजरंग सत्संग मंडल तथा 1 अप्रैल को श्री प्रेम भाया मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here