जयपुर। श्याम नगर इलाके में गाय के बछड़े का सिर काट कर लटका सूचना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के स्थानीय लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल कर भ्रामक सनसनीखेज खबर का संजीदा तरीके से खुलासा किया। थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी की अशोकपुरा की गली नंबर -3 में किसी ने बछड़े का सिर काट कर लटका रखा है और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा है।
मौके पर जाकर देखा तो एक मृत बछड़े का सिर बोरी में रखा और पास ही में एक गाय बंधी हुई थी। दलबीर सिंह ने गाय के मालिक बंटी उर्फ सत्यनारायण शर्मा 46 पुत्र जगमोहन शर्मा से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रविवार को उसकी गाय का बछड़ा मर गया था।
इस पर उसने मृत बछड़े को नगर निगम की गाड़ी से हिंगौनिया भिजवा दिया था। बछड़े के मरने के बाद गाय ने दूध देना बंद कर दिया था। इस पर बंटी ने हिंगौनिया गौशाला से मृत गाय के बछड़े का सिर लाकर अपनी गाय के पास रख दिया। ताकी वो दूध दे सकें।
बछड़े का सिर लटकाने वाले व वीड़ियों बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद सूचनाकर्तां शैलेष मीणा (21) पुत्र राजकुमार मीणा, अशोकपुरा निवासी ,एक अन्य व्यक्ति इंद्र खोडा (21) पुत्र सुरज खोडा,खातीपुरा, एनबीसी रोड़ व गाय के मालिक बंटी उर्फ सत्यनारायण अशोकपुरा निवासी को दस्तयाब कर लिया। दलबीर सिंह ने बताया कि गाय के बछड़े के सिर काट कर चौराहे पर लटकाने जैसी भ्रामक व झूंठी सूचना देने व वीडियों बनाकर वायरल करने वालों की तलाश की जा रहीं है।


















