जयपुर। रैंप पर स्टूडेंट्स ने अपनी खूबसूरत अदायगी के जरिए शानदार परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया। मौका था पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में चल रहे इंटरकोलेजिएट फेस्ट मंथन 2026 के उन्नीसवे एडिशन के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम का। जगतपुरा स्थित कैंपस में ग्रुप डांस और रैंप वॉक की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने समा बांध दिया। एक लंबा ऊंचा कद…., तेनु शरारत सिखावा…सरीखे थीम बेस्ड ग्रुप डांस और रैंप शो की खूबसूरत बानगी ने शनिवार की शाम को अपने रंग में हर आम ओ खास को सराबोर कर दिया।
हल्की मंद हवाओ के बीच परवान लेती स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंसेस ने कला के आधुनिक आयामों को साकार कर दिखाया। विभिन्न थीम पर अलहदा अंदाज मे स्टेज पर स्टूडेंट्स ने परफॉर्म किया तो वही थीम बेस्ड परफॉर्मेंस के जरिए स्टूडेंट्स ने वेस्टर्न समेत देश की विभिन्न संस्कृतियों से संबंधित नृत्यों को मंच पर एकीकृत कर दिखाया। इसके अतिरिक्त भांगड़ा, वीना समेत विभिन्न थीम बेस्ड डांसेस की परफॉर्मेंस पर ऑडियंस ने जमकर एंजॉय किया।
इसके बाद जेन जी एंड ए आई, वैदिक, सर्कस आदि थीम पर रैंप शो मे स्टूडेंट्स ने अपना टैलेंट शो किया। आयोजन में अतिथियों के रूप में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, अपडेट इंडिया के सी ई ओ विशाल पाराशर , स्प्रो निग्धा शर्मा जज आकाश शर्मा, प्रेरणा कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे।
पोद्दार ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार ने कार्यक्रम में पूरे देश से जुटे स्टूडेंट्स के परफॉर्मेंस की तारीफ की एवम आयोजन की बड़ी सफलता का श्रेय सभी परफॉर्मेंस को दिया। ग्रुप चेयरमैन डा. आनंद पोद्दार ने कार्यक्रम के समापन अवसर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कंटस्टेंट के परफोर्मेंसेस की तारीफ की।




















