July 6, 2025, 9:49 pm
spot_imgspot_img

गिरने लगा प्रदेश का पारा, 15 शहरों का रात का पारा 20 से नीचे, माउंट आबू और सिरोही की रात सबसे सर्द

जयपुर। पिछले दिनों कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद प्रदेश में पारे में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। प्रदेश के 15 शहरों का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। माउंट और सिरोही की रात सबसे सर्द रही। माउंट आबू का रात का पारा 12.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर,भीलवाड़ा, वनस्थली, पिलानी ,सीकर, चित्तौड़गढ़, पाली, चूरू, बारां, संगरिया, जालोर, सिरोही, फतेहपुर, करौली और माउंट आबू का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे रहा। गुरुवार को फलौदी शहर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 55 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई। फतेहपुर के रात के तापमान में सबसे ज्यादा 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

हवाओं से जयपुर के पारे में दो डिग्री की गिरावट

जयपुर के पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में सुबह हल्के बादल नजर आए और दिनभर मध्यम गति की हवाएं चली। जयपुर के दिन के तापमान में 2 और रात के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles