अस्थाई पुजारी ही निकला मंदिर मूर्ति का चोर

0
111

जयपुर। अशोक नगर थाना पुलिस ने प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्ति चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते मंदिर में अस्थाई पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित पुजारी से चोरी की वारदात को लेकर गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

बताया जा रहा है गिरफ्तार आरोपित ने थाना इलाके में स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर से लगभग दो किलो वजनी चांदी की नागराज की मूर्ति और छत्र चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अस्थाई पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि स्थाई पुजारी किसी काम से अपने गांव चला गया था। मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए अस्थाई पुजारी अंकित को नियुक्त किया गया। मंदिर में साफ-सफाई के दौरान चांदी का छत्र और दानपात्र देकर अंकित की नियत बिगड़ गई और उसने मंदिर परिसर से दो किलो वजनी नागराज की मूर्ति ,चांदी के छत और दानपात्र चोरी कर कैब की मदद से लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी से चांदी के छत्र ,मूर्तियां और दानपात्र बरामद कर लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here