मकान पर घुसे चोर ने पीछा करने पर व्यक्ति पर की फायरिंग, कंधे पर लगी गोली

0
179
The thief who entered the house fired at the person when he was chased
The thief who entered the house fired at the person when he was chased

जयपुर। करधनी थाना इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि एक मकान में घुसे चोर को युवक ने देख लिया। इस पर युवक ने चोर का पीछा करना शुरू कर दिया तो चोर ने पकड़े जाने के डर से युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के बाएं बाजू पर लगी। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार लालचंदपुरा जेडीए कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय भगवंत सिंह केटरिंग का काम करता है। गुरुवार को वह कैटरिंग का काम कर देर रात घर लौटा था। घर लौटने पर उसे पडोसी के मकान की छत पर चोर नजर आया। यह देखकर वह पडोसी के मकान के नजदीक आ गया।

युवक को आता देखकर चोर भागने लगा तो उसने पीछा किया। पकड़े जाने के डर से चोर ने भगवत सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली भगवंत सिंह के बाएं बाजू को छूकर निकल गई। इससे भगवंत सिंह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जाग गए। तब तक चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें पीड़ित चोर का पीछा करता नजर आ रहा है। घटना रात करीब दो बजे की है। व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा। भगवंत सिंह कैटरिंग का काम करता है। गोली उसके हाथ के बाजू को छू कर निकल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here