केंद्रीय बजट 2026 राजस्थान के लिए निराशाजनक: डोटासरा

0
131

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने केंद्रीय बजट 2026 को प्रदेश के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के बावजूद राजस्थान के विकास के लिए बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। न तो किसी राष्ट्रीय परियोजना की घोषणा हुई और न ही किसी योजना के लिए विशेष पैकेज मिला।

डोटासरा ने कहा कि ईआरसीपी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं मिलना और जल जीवन मिशन में विशेष पैकेज का अभाव, केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार को दर्शाता है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अब तक अधूरा है और बजट में राजस्थान की प्रमुख फसलों को भी शामिल नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन की अपार संभावनाओं के बावजूद राजस्थान को नजरअंदाज किया गया है। मानगढ़ धाम सहित ऐतिहासिक स्थलों को टूरिस्ट हब योजना से बाहर रखा गया। वहीं हाईस्पीड रेल और फ्रेट कॉरिडोर में भी प्रदेश को शामिल नहीं किया गया।

डोटासरा ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार, मनरेगा विकल्प, महंगाई राहत और युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर बजट में कोई ठोस पहल नहीं है। कुल मिलाकर यह बजट देश के गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी को निराश करने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here