संयुक्त भारतीय धर्म संसद ने बद्रीनाथ से मथुरा की श्री कृष्ण रथ यात्रा निकाली

0
53

जयपुर। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के तत्वावधान में चल रहे श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के अंतर्गत चल रही बद्रीनाथ से मथुरा की श्रीकृष्ण रथ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रीकृष्णम महाकाव्य की चौपाइयां और दोहे भी गुंजायमान हो रहे हैं। भक्त कवि डॉ. कैलाश परवाल द्वारा रचे गए इस महाकाव्य का श्रद्धालुओं द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

ऐसे में पूरा माहौल कृष्णमय बन रहा है। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर ने बताया कि सोमवार को यात्रा हरिद्वार पहुंची हरिद्वार के गंगा तट हर की पौड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण के रथ की गंगा महासभा के पदाधिकारियों और पंडों ने पूजा-अर्चना की और श्री कृष्णम महाकाव्य का सामूहिक पाठ किया गया। श्री हरभजन का धाम आश्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण रथ और यात्री दल के सदस्यों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद के पार्षद सूर्यकांत शर्मा, संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय महामंत्री पं. राजकुमार चतुर्वेदी, सर्व ब्राह्मण महासभा के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पाराशर, सिडकुल थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरुणा शर्मा, महेंद्र शर्मा सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। श्रीनगर, धारी माता, देवप्रयाग, ऋषिकेश होते हुए यात्रा हरिद्वार पहुंची। मार्ग में सभी जगह धूमधाम से स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here