दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर सहित खरीदार भी गिरफ्तार

0
169
The vehicle thief who stole the two-wheeler and the buyer were also arrested
The vehicle thief who stole the two-wheeler and the buyer were also arrested

जयपुर। रामगंज थाना दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर सहित एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चार चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि रामगंज थाना दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर रिजाय मियां निवासी कटोरा जिला टोंक सहित चोरी के वाहन खरीदने वाले बाबू खां निवासी कोतवाली-टोंक को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से रामगंज,माणक चौक,बजाज नगर थाना इलाके से चुराई गई चार दुपहिया वाहन बरामद किया है। आरोपित चोरी के दुपहिया वाहनों को टोंक ले जाकर सस्ते दामों में बेच देता है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here