वार्ड पंच ने आत्महत्या करने से पहले बनाया था वीडियो

0
50
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में गत वर्ष वार्ड पंच के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के मोबाइल फोन पर मिली वीड़ियों क्लिपिंग के आधार पर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

थानाधिकारी भरत लाल मीना ने बताया कि थाना इलाके में स्थित बास विनोदी लालपुरा निवासी नारायण लाल जाट (52) ने गत 21 सितम्बर 2025 को घर के पास खेत में बबूल के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को उसके मोबाइल में एक वीडियो क्लिपिंग मिली है। जो 8 मिनट और 44 सेकेंड की है। वार्ड पंच नारायण लाल जाट ने वीड़ियों में अपने आस पास रहने वाले राकेश कुमार ,राजवीर,अशोक जाट,छीतर,प्रहलाद जाट पर आरोप लगाया था कि ये लोग उसकी पत्नी के साथ गलत व्यवहार करते है।

इन लोगों को समझाने के बाद भी यह नहीं माने और आते जाते मेरे घर पर पत्थर फेंकते है। आरोपी है कि इस मामले की जानकारी उसने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पक्ष लेते हुए उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। इस बात से परेशान होकर में आत्महत्या कर रहा है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here