July 27, 2024, 2:27 am
spot_imgspot_img

दीपावली पर पूरा शहर जगमगाया और लोंगों ने आतिशबाजी का लिया मजा

जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार को दीपावली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जयपुर में कई जगह महिलाओं ने मिट्टी के दीपक जलाकर देश में ख़ुशी और अमन की प्रार्थना की। दिनभर की साफ-सफाई के बाद शाम ढलते ही महिलाएं सजकर तैयार हुईं। इसके बाद शुरू हुआ दीपों को सजाने का सिलसिला, जो देर शाम तक चलता रहा और साथ ही पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा-संवरा नजर आया। लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का मजा लिया। घर, दुकानें, बाजार सभी आकर्षक लाइटों में को लगाकर रोशनी की गई।

इस दौरान चारो तरफ खुशियों का माहौल नज़र आया। सभी ने अपने-अपने तरीके से घरों और प्रतिष्ठानों में ख़ास सजावट की। सभी ने शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और शुभ के देवता गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। सभी ने एक-दूसरे के घर जाकर दीपावली की बधाइयां दी।  हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के अवसर पर बच्चों में ही नहीं बल्कि नौजवानों और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर खासा भीड़ नजर आई। सभी के घरों में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाओं का कार्यक्रम देर रात तक चला। एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सोश्यल साइट्स पर भी चला। लोगों ने एसएमएस, व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों के ज़रिये एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं की।  

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles