June 27, 2025, 11:07 pm
spot_imgspot_img

पूजा पाठ के बहाने बुलाकर पंडित को फंसाकर महिला ने रचाई शादी

जयपुर। करधनी थाना इलाके में पूजा पाठ के बहाने बुलाकर महिला ने पंडित को फंसाकर उससे शादी रचा ली और फिर महिला पीड़ित के घर से ट्रक में भरकर सामान भी ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

जांच अधिकारी एसआई राजपाल ने बताया कि जयपुर के रहने वाले 32 वर्षीय एक युवक ने मामला दर्ज करवाया कि वह धार्मिक अनुष्ठान का काम करता है। साल-2019 में कथा आयोजन के दौरान उसकी मुलाकात लड़की से हुई थी। बातचीत के दौरान लडकी ने गृह दोष मिटाने के लिए घर पर पूजा करवाने की बात कही।

पूजा कराने के लिए घर बुलाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर धमकाया कि चुपचाप यहां नहीं बैठे तो शोर मचाकर आस-पड़ोसियों को बुला लेगी। जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगाकर जेल भिजवा देगी। धमकी देकर उसका वीडियो बना लिया। शादी नहीं करने पर झूठे केस में फंसा कर बदनाम करने की धमकी दी।

दिसम्बर-2019 में आरोपित लडकी उसे अपने साथ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ले गई। गाजियाबाद में खुद को अविवाहित बताकर आर्य समाज में शादी कर मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया। इसके बाद जयपुर में किराए का मकान लेकर रहने लगे। काम पर जाने के बाद घर पर अनजान लोग आने-जाने लगे। एतराज जताते हुए मकान मालिक ने घर खाली करवा लिया।

दूसरी जगह लोन लेकर मकान बनाकर रहने के दौरान भी अनजान लोगों का आना-जाना बंद नहीं हुआ। नवम्बर-2024 में घर आने पर दो लड़के मौजूद मिले। इनमें से एक लड़का उनके घर ही रहने लगा। विरोध करने पर आरोपित लडकी ने धमकाया कि ये एक बहुत बड़ी गैंग का शूटर है, जेल से छुटकर आया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

जनवरी-2024 के पहले सप्ताह में वह किसी काम से बाहर गया था। 7 जनवरी को वापस आने पर घर खाली मिला। आस-पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि 5 जनवरी को कुछ लोगों के साथ पत्नी कैश-गहने के साथ घर का सामान-फर्नीचर ट्रक में भरकर ले गई है। जानकारी करने पर पता चला कि कुंवारा बताकर लडकी ने उससे शादी की है।

उसके एक बेटा भी है। शादीशुदा होने के बाद भी साल-2019 में खुद को कुंवारा बताकर आर्य समाज में शादी कर मैरिज सर्टिफिकेट बना लिया। दो साल बाद फरवरी-2021 में आरोपित लडकी का अपने पहले पति से सहमति से तलाक हुआ है। धोखे का पता चलने पर पीड़ित ने कोर्ट से आदेश करवाकर करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles