महिला ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने कराया दहेज हत्या का मामला दर्ज

0
163
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका ममता कुमारी (26) पुत्री किशन सिंह राजसमंद के भीम की रहने वाली थी। साल-2019 में उसकी शादी देवगढ़ राजसमंद निवासी चेतन सिंह (30) से हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी झोटवाड़ा के परमानंद नगर में रह रहे थे। आरोप है कि पिछले दो साल से पति चेतन सिंह दहेज की मांग को लेकर बेटी ममता को मानसिक-शारीरिक टॉर्चर कर रहा था। शराब पीकर चेतन अक्सर मारपीट किया करता था। दहेज के लिए परेशान करने को लेकर मिली शिकायत पर कई बार समझाइस भी की, लेकिन उसके बाद भी कोई असर नहीं हुआ।

पिता किशन सिंह का कहना है कि 3 दिसम्बर को सुबह ममता ने कॉल कर उन्हें अपनी परेशानी बताई। कहा कि मैं यहां जयपुर में नहीं रह सकती। मुझे यहां से आपके पास ले चलो। यह मुझे ज्यादा परेशान कर रहे हैं। मेरे साथ कुछ भी कर सकते है। बेटी ममता को जयपुर आकर ले जाने की तसल्ली देकर शांत करवाया। मृतका ने परिजनों को बताया था कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। मरने से पहले पिता को कॉल कर विवाहिता ने अपनी परेशानी बताई थी। दहेज टॉर्चर से परेशान होकर विवाहिता ने अपने घर पर फंदा लगा लिया। अगले दिन 4 दिसम्बर को दोपहर करीब 1 बजे दामाद चेतन सिंह ने कॉल कर बेटी के मरने की बात बताई।

फंदा लगाकर किया सुसाइड

मृतका के पति चेतन सिंह ने पुलिस को बताया कि 4 दिसम्बर को सुबह करीब 9 बजे दोनों पति-पत्नी जाग गए थे। उठने के बाद घर के दूसरे कमरे में फंदा लगाकर ममता ने सुसाइड कर लिया। काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आई। दोपहर करीब 12 बजे कमरे में जाकर देखने पर ममता फंदे से लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से फंदे से ममता को तुरंत नीचे उतारकर कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया।

डॉक्टर्स ने चेकअप के दौरान ममता को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस कांवटिया हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here