युवाओं ने लिया व्यसन मुक्त भारत बनाने का संकल्प

0
179
The youth took a pledge to make India addiction free
The youth took a pledge to make India addiction free

जयपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंतीके उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में गायत्री परिवार की युवा इकाई दिव्य भारत युवा संगठन जयपुर की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने युवाओं से संबंधित विषयों आधुनिक जीवन में आध्यात्मिकता, मानसिक स्वास्थ्य, उद्यमिता कौशल, सोशल मीडिया और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर समूह चर्चा की।

युवाओं से संबंधित प्रज्ञा गीतों जैसे आदरणीय दिनेश आचार्य ने आज युग पुकारता जाग नौजवान रे प्रज्ञा गीत गाकर युवाओं के उत्साह में जोश भर दिया। अतिथि वक्ता के रूप में आलोक अग्रवाल, कमलकांत मिश्रा, गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणिशंकर चौधरी ने कहा कि विवेकानंद जी ने केवल 12 साल में वह कार्य किया जिसके कारण आज पूरा विश्व उनके आगे नतमस्तक है। उन्होंने गायत्री मंत्र की महिमा युवाओं को बताते हु सबको इस मंत्र के जप के लिए प्रेरित किया।

दिव्य भारत युवा संगठन के संदीप त्रिपाठी ने साल 2025 में संगठन द्वारा संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति अभियान के संकल्प के साथ में किया गया। प्रखर सक्सेना, प्रणव तिवारी, अशोक सैनी,दीक्षा जामवाल,सौरभ अग्रवाल,उमराव सिंह, संदीप त्रिपाठी,ममता , आदित्य सिंह ,भुवनेश गौतम, सूर्यप्रताप सिंह, रामेश्वर सिंह पृथ्वीनाथ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here