युवक को अगवा कर परिजनों से मांगी 50 हजार रुपए की फिरौती

0
315
Impostor Baba kidnapped minor girl
Impostor Baba kidnapped minor girl

जयपुर। एयरपोर्ट थाना इलाके में एक युवक को अगवा कर परिजनों से 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गणेश नगर प्रतापनगर निवासी छोटू लाल मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि परिचित ने उसे कॉल कर मिलने के लिए जवाहर सर्किल बुलाया। जब वह वहां पर पहुंचा तो अशीष, कुलदीप, विक्रम, भरत, सोनू, इमरान, राजू, सलमान, महेंद्र और लोकेश पहले से कार में मौजूद थे।

आरोपियों ने उसे जबरन कार में डाल लिया और उससे अगवा कर अपने साथ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद आरोपियों ने उसके पिता को कॉल कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी। आरोपियों ने फिरौती लेकर उसे एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई लट्‌टूर प्रसाद कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here