गोविंद देव जी मंदिर में झांकी दर्शन समय में आंशिक परिवर्तन

0
41

जयपुर। मौसम में सर्दी का प्रभाव कम होने के कारण आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झांकी दर्शन के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। आगामी दिनों में ठाकुर जी की दैनिक दिनचर्या में भी आवश्यक परिवर्तन होगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि दर्शन के लिए मंदिर आने से पूर्व अद्यतन समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें।

मंदिर कमेटी के अनुसार मंगला झांकी प्रात: 05 से 05.15 बजे तक, धूप झांकी प्रात: 07.45 से 09. बजे तक, श्रृंगार झांकी प्रात: 09.30 से 10.15 बजे तक, राजभोग झांकी प्रात: 10.45 से 11.45 बजे तक, ग्वाल झांकी शाम 05. से 05.15 बजे तक, संध्या झांकी शाम 05.45 से 06.45 बजे तक, शयन झांकी रात्रि 08.से 08.15 बजे तक होगी।

विशेष सूचना: प्रत्येक रविवार एवं एकादशी के अवसर पर मंगला झांकी प्रात: 04.30 से 05.15 बजे तक, धूप झांकी प्रात: 07.30 से 09. बजे तक, ग्वाल झांकी शाम 04.45 से 05.15 बजे तक, शयन झांकी रात्रि 07.45 से 08.15 बजे तक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here