इलेक्ट्रॉनिक शोरुम से लाखों रुपये का माल चोरी कर भाग चोर

0
511

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की रैकी कर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले शटर का लॉक खोलकर वारदात को अंजाम दिया और फिर माल को कार में लोड कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार चोरों की तलाश कर रही है।

जांच अधिकारी एएसआई जगदीश लाल ने बताया कि मुहाना मोड़ सांगानेर निवासी गणेश कुमावत ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी कुमावतों की ढाणी डिग्गी रोड पर श्रीकृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के नाम से शोरूम है। जहां चोर शोरूम का लॉक खोलकर अंदर घुसे और लाखों रुपये का माल चोरी कर शोरूम को वापस लॉक कर चला गया। अगले दिन मालिक गणेश कुमावत को शोरूम खोलकर अंदर जाने पर माल गायब मिला। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर चोर नजर आया। जहां चोर डुप्लीकेट चाबी से लॉक खोलकर शोरूम से माल चोरी कर कार में लोड करता दिखाई दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर कार सवार चोर की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here