सीकर रोड पर श्याम मित्र मंडल का तृतीय विशाल भंडारा

0
31
Third Huje Bhandara of Shyam Mitra Mandals on Sikar Road
Third Huje Bhandara of Shyam Mitra Mandals on Sikar Road

जयपुर। राजधानी जयपुर का सीकर रोड इन दिनों आस्था और सेवा का केंद्र बन गया है। श्याम मित्र मंडल जयपुर की ओर से 21 फरवरी से 23 फरवरी तक तृतीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे पदयात्रियों की सेवा के लिए समर्पित है।

सीकर रोड स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित इस भंडारे में दिन-रात भोजन, प्रसादी, चाय और नाश्ते की निरंतर व्यवस्था की गई है। बाबा श्याम के मेले में शामिल होने जा रहे हजारों पदयात्री यहां रुककर प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं और सेवा भाव से अभिभूत नजर आ रहे हैं। भंडारी का

आयोजक करने वाले बाबूलाल खींची, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, जितेंद्र, पवन, एडवोकेट दीपक खंडेलवाल, हंसराज, अर्चना, पूनम, आरती, मंजू, महेंद्र और एडवोकेट कमलेश ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल द्वारा सेवा और श्रद्धा के भाव से यह तृतीय विशाल भंडारा आयोजित किया गया है। उनका कहना है कि बाबा श्याम की कृपा से यह सेवा निरंतर आगे बढ़ रही है और पदयात्रियों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए बैठकर भोजन करने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल और चिकित्सा सहायता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

सीकर रोड का यह सेवा शिविर आस्था, समर्पण और मानव सेवा की मिसाल बन गया है, जहां हर आने वाला श्रद्धालु “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों के साथ प्रसादी ग्रहण कर आगे की यात्रा पर रवाना हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here