अपहरण कर फिरौती मांगने और लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

0
428

जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने और लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। जहां पुलिस ने अपहरण हुए व्यक्ति को बदमाशों को चंगुल से छुड़ाया और तीन बदमाशों को धर-दबोचा है। जिसमें से एक बाल अपचारी है। पुलिस आरोपियों के पास से प्रयुक्त कार,चाकू,डंडे,लोहे के पाइप और मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर योगेश गोयल ने बताया कि 29 जनवरी को रिंग रोड के पास से नरेंद्र यादव का अपहरण कर छह लाख रुपये की फिरौती सहित लूटपाट करने वाले वाले दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है और साथ ही एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। जिनके पास से प्रयुक्त कार,चाकू,डंडे,लोहे के पाइप और मोबाइल बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here