गौ हत्या बंदी के लिए श्री ग्वालेश्वर महादेव का किया सहस्त्र घट अभिषेक और महाआरती

0
337

जयपुर। देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने और राजस्थान को ऑर्गेनिक राज्य बनाने की मांग को लेकर टोंक रोड सांगानेर की श्री पिंजरापोल गौशाला के श्री ग्वालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण शुक्ल पंचमी को सहस्त्र घट अभिषेक, भजन संध्या, वृक्ष कथा और महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह विधि विधान से गणपति-गौरी, वास्तु, कलश, नवग्रह, षोडश मातृका सहित विभिन्न मंडल बनाकर षोडशोपचार पूजा-अर्चना की गई।

उसके बाद वेद मंत्रोच्चार के साथ श्री ग्वालेश्वर महादेव का सहस्त्र घट अभिषेक किया गया। आयोजक भारतीय जैविक उत्पादक किसान संघ के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने सप्नीक गंगाजल, पंचामृत, पंचगव्य, विभिन्न तीर्थों के जल, औषधि द्रव्यों, फलों के रस, विजया और गाय के दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। फलों से भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार कर महाआरती की गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

डा विष्णु दाधीच के आचार्यत्व में 11 विद्वानों ने संगीतमय रुद्राभिषेक कराया। श्री ठाकुर गोविंद देव चतुर्वेद विद्यापीठ के आचार्यों और वेद पाठी विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के प्रांत संयोजक अशोक कुमार शर्मा ने संगीतमय वृक्ष कथा के माध्यम से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। गौ ऋषि संत प्रकाश दास महाराज, संत अमरनाथ महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर गौशाला परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे भी लगाए गए।: 1008 दीपों से गोमाता की महाआरती की गई। मोनिका गुप्ता ने आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here