July 27, 2024, 6:49 am
spot_imgspot_img

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में चोरी के मामले में पदाधिकारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार

जयपुर। एसएसएस थाना पुलिस ने इलाके स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में चोरी के मामले में पदाधिकारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया पार्टी के संयोजक प्रकाश जोशी ने रिपोर्ट दी थी कि पदाधिकारी सतीश बलाई सहित तीन लोग कार्यालय के ताले तोड़ कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पर मुकदमा दर्ज कर पार्टी पदाधिकारी सतीश बलाई (32), विष्णु योगी (18) और योगेश शर्मा (29) निवासी बसवा जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है।

युवक के अपहरण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

आदर्श नगर थाना पुलिस ने युवक के अपहरण मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपित सुरेंद्र कुमार विश्नोई (56) और नितीश विश्नोई (25) रायसिंहनगर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने आपसी विवाद में राजापार्क से एक युवक का अपहरण किया था।

ऑनलाइन ठगी के मामले में एक शातिर ठग गिरफ्तार

शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी किशोर सिंह भदौरिया ने बताया गिरफ्तार आरोपित मनीष कुमार ठाकुर (30) गांव जजुआर, मुजफ्फरपुर, बिहार हाल सेक्टर-45, नॉएडा का रहने वाला है। आरोपित को ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles