अपहरण और लूट मामले में फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

0
223
Three criminals absconding in kidnapping and robbery case arrested
Three criminals absconding in kidnapping and robbery case arrested

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण और लूट मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग ली गई एक कार को भी बरामद की हैं। गौरतलब है कि फरवरी माह में आरोपियों ने राह चलते युवक का मोबाइल छीन उसे जबरन कार में बिठा कर अपहरण और फिर पैसा लूट कर फरार हो गए थे ।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माह में अपहरण और लूट मामले में फरार चल रहे राहुल जाट निवासी बरौनी जिला टोंक, आशाराम उर्फ आशु निवासी डिग्गी जिला टोंक और रामदयाल जाट निवासी डिग्गी जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी ने बताया कि 19 फरवरी को देशराज निवासी सूरवाल सवाई माधोपुर ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 17 अक्टूबर को वह सैक्टर- 08 प्रताप नगर जयपुर में घूम रहा था ।इसी दौरान चार युवकों ने उसका मोबाइल छीन और मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों ने जबरन उसे कार में डाला और फागी की तरफ ले गए। जहां पर बदमाशों ने उस के साथ मारपीट करना शुरू किया और मोबाइल से 31 हजार रुपए पेटीएम करवा लिये। पुलिस ने मामला दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान स्पेशल टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए मुखबिरों को एक्टिव किया और बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपियों को टोंक से चिन्हित करते हुए पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here