अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

0
137
Three miscreants arrested with illegal weapons
Three miscreants arrested with illegal weapons

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक देशी कट्टा और परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सीएसटी ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत झोटवाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए रविन्द्र नायक जवाजा जिला ब्यावर हाल झोटवाडा,जितु भाटी उर्फ जितेन्द्र सिंह निवासी ब्यावर हाल झोटवाड़ा जयपुर और असलम काठत निवासी ब्यावर हाल झोटवाड़ा जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित चोरी करने के आदि है और रात के समय चोरी करते समय लोगों की जाग जाने के कारण यह हथियार उनको डराने के लिए रखते है। आरोपित जितु और रविन्द्र के खिलाफ चोरी,नकबजनी,डकैती और मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों से चोरी का माल भी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त सहित अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here