नकबजनी की वारदात करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
54

जयपुर। बगरु थाना पुलिस ने ग्राम सांझरिया में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर वारदात में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया है । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि बगरु थाना पुलिस ने ग्राम सांझरिया में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शकुर अली (34), असरफ शेख (23) और अल्लाबक्स (28) को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चांदी की पायजेब और चुटकी
सोने का नेकलेश, पेंडल और कान के लोंग ,आर्टिफिशियल ज्वेलरी (चैन, मंगलसूत्र, चूड़ियां) 4 हजार 683 रुपये की नकदी भी बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी शकुर अली पर पहले से ही बगरु और माणक चौक थानों में चोरी के करीब 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं । फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और उनसे पूछताछ जारी है ।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि परिवादी कमल कुमार जैन ने 27 जनवरी को मामला दर्ज करवाया था कि 25 जनवरी को अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर वे सपरिवार घर पर ताला लगाकर डॉक्टर के पास गए थे। जब 27 जनवरी को उनका भतीजा घर गया, तो अलमारी और दुकान के ताले टूटे मिले। चोरों ने घर से डेढ़ तोला सोने की अंगूठी, सोने का पेंडल, चांदी के सिक्के, 300 ग्राम वजनी चांदी की पायजेब और करीब 2.77 लाख रुपये की नकदी पार कर दी थी।

जिस पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले । फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति और एक ऑटो रिक्शा दिखाई दिया। तकनीकी शाखा के सहयोग से ऑटो का रूट मैप तैयार किया गया। जिससे पता चला कि रिक्शा सांझरिया से ठिकरिया होते हुए बगरू की कच्ची बस्ती तक गया है। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीन आरोपियों को दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here