June 28, 2025, 4:08 pm
spot_imgspot_img

शराब पीकर कार चलाने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार, एक की तबीयत बिगड़ी

जयपुर। शराब पीकर कार चलाने के मामले में नाकाबंदी के दौरान एक युवक और उसके दो साथियों को देर मंगलवार रात टोंक रोड पर टोल प्लाजा के नजदीक से शिवदासपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। यह देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इस पर उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि युवक की हार्ट की दो नसें ब्लॉक निकली है।

इसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई है। युवक के स्टेंट डाला गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी बुधवार सुबह युवक के परिजनों को दी। परिजनों का आरोप है कि इस दरम्यान उसे कैलाश से मिलने भी नहीं दिया गया। वहीं उसके साथ में मौजूद विनोद मीणा और अमन खान निवासी चंदलाई से भी नहीं मिलने दिया गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कैलाश और उसके साथियों के साथ रात को मारपीट की है। इससे ही कैलाश की तबीयत खराब हुई है।

कैलाश के मुहं पर सूजन आई है और उसकी टोढ़ी पर चोट के निशान है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। कैलाश के छोटे भाई प्रह्लाद ने बताया कि रात को उसके बड़े के साथ पुलिस ने थाने में ऐसा क्या किया पता नहीं जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ी।

थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने देर रात नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर कार सवार चला रहे युवक और उसके दो साथियों को पकड़ा था। पकड़े गए चंदलाई निवासी कैलाश शर्मा, विनोद मीणा, अमन खान को थाने पर लाया गया। जहां पर आज सुबह करीब 6 बजे कैलाश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। युवक टायलेट के बाहर गिर गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच तो सामने आया कि उसके हार्ट की दो नसों में ब्लॉक मिला। इसके बाद उसके हार्ट का स्टेंट डाला गया। फिलहाल युवक की हालात सामान्य बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles