रोडवेज बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक युवक गंभीर घायल

0
28

जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा कंवरजी क्षेत्र में हुआ, जब एक बाइक सवार चार दोस्त हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गए।

एस आई देवेंद्र ने बताया कि हादसे में मुस्तकीम शाह (22), अब्दुल मलिक (18) और साहिल (17) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सरफराज (18) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस से उनकी टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सभी युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद तीनों शव सड़क पर बिखर गए, जिन्हें पुलिस ने मौके से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here