मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी आज, ठाकुर जी को अर्पित किया जाएगा 25 प्रकार के कच्चे और छप्पन भोग व्यंजन

0
254
Today is the Dwadashi of Margashirsha Shukla Paksha
Today is the Dwadashi of Margashirsha Shukla Paksha

जयपुर। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी गुरुवार को गोविंद देवजी मंदिर में व्यंजन द्वादशी उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी के सान्निध्य में ठाकुर श्रीजी की विशेष उत्सव झांकी के दर्शन होंगे।

इसका समय मध्याह्न 12 से 12:30 बजे तक रहेगा। इस झांकी में ठाकुर श्रीजी को 25 प्रकार के कच्चा भोग व्यंजन तथा छप्पन भोग ग्रहण कराते हुए के दर्शन होंगे। व्यंजन द्वादशी के भोग में खीचड़ा, बड़े और राधा रानी का प्रिय अरबी भोग मुख्य रहेंगे। कुल भोग की संख्या 101 होगी।

दर्शनार्थियों को करीब सौ किलो विशेष खीचड़े का प्रसाद मंदिर कार्यालय के बाहर राजभोग झांकी के बाद वितरित किया जाएगा। विशेष झांकी होने के कारण इस दिन राजभोग झांकी के दर्शन होना संभव नहीं होगा। अन्य सभी झांकियों का समय यथावत रहेगा।

बदलेगी ठाकुरजी की सेवा

मंगला झांकी के बाद ठाकुर श्रीजी का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। नवीन पीली केसरिया पोशाक और अंगरखी पोशाक धारण कराई जाएगी। विशेष अलंकार से श्रृंगार किया जाएगा। इस दिन से ठाकुर श्रीजी को हाथों में दस्ताने, श्री चरणों में मोजे एवं गुलीबंद (मफलर) धारण कराया जाएगा। गर्भगृह में अंगीठी की सेवा प्रारंभ हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here