July 2, 2025, 10:39 am
spot_imgspot_img

शनि प्रदोष पर आज शिवालयों में होगी शिवार्चना

जयपुर। सावन के शनि प्रदोष पर शनिवार को शिवालयों में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रघटाभिषेक करेंगे। सभी शिवालयों में शाम को आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। कई जगह पार्थिव शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया जाएगा। इसी कड़ी में चांदनी चौक स्थित आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में शनिवार को 108 पार्थिव शिवलिंग पूजा का आयोजन किया जाएगा।

आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट एवं मोहनी देवी धार्मिक, सामाजिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 8 बजे से सामूहिक पार्थिव पूजन और अभिषेक 108 जोड़ों द्वारा किया जाएगा। भक्त अपनी अपनी मनोकामना के लिए भोलेनाथ की पूजा-आराधना करेंगे। धर्म प्रचारक विजय शंकर पाण्डेय ने बताया डॉ प्रशान्त शर्मा के आचार्यत्व में 21 विद्वानों द्वारा भोलेनाथ का अभिषेक कराया जाएगा। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की झांकी सजाई जाएगी। संत-महंतों के सानिध्य में महाआरती की जाएगी।

कुकड़ेश्वर महादेव मंदिर: श्री नाथ जन समिति के तत्वावधान में श्रावण शुक्ल पक्ष के शनि प्रदोष शनिवार, 17 अगस्त को मुरलीपुरा के शिवनगर प्रथम स्थित कुकड़ेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। आचार्य पं. श्रीराम शास्त्री के आचार्यत्व में 51 जोड़े भगवान आशुतोष का गंगाजल, पंचामृत, पंचगव्य सहित अन्य द्रव्यों महारुद्राभिषेक करेंगे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और जयपुर नगर निगम चेयरमैन डॉ. मीनाक्षी शर्मा होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles