June 28, 2025, 8:38 am
spot_imgspot_img

निगम की कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेता के साथ व्यापारी बैठे धरने पर

जयपुर। मालवीय नगर में अतिक्रमण को लेकर निगम के कर्मचारियों और व्यापारियों में झड़प के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर रोड जाम कर दिया हैं। मालवीय नगर स्थित पालिका बाजार में बुधवार को निगम का दस्ता अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर गया था। इसी दौरान व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के दौरान व्यापारी और निगम कर्मचारियों में हाथापाई हो गई।

स्थानीय व्यापारियों ने घटना की जानकारी बीजेपी नेता सुमन शर्मा को दी, जिसके बाद सुमन शर्मा मौके पर पहुंची और व्यापारियों के साथ कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गई। विरोध बढ़ता देखकर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों की मांगे पूरी करवा कर मामला शांत करवा दिया। मौके पर धरना करीब एक घंटे तक चला।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि निगम की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार का नोटिस सर्व नहीं किया गया। वह यहां पर कई सालों से अपना व्यापार कर रहे हैं। अगर निगम समय पर नोटिस देता तो वह जगह को खाली कर देते लेकिन एकाएक निगम दस्ते के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई करने से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों ने कहा कि सेक्टर 9 में पालिका बाजार हैं।

निगम कर्मचारी बिना बताए जबरन दुकान के बाहर रखा सामान जब्त करने लगे। दुकानदारों ने विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई करने लगे। इसके कारण स्थानीय विधायक कालीचरण और सुमन शर्मा को इसकी जानकारी दी गई। सुमन शर्मा मौके पर पहुंची और निगम की इस तरह की कार्रवाई पर विरोध जताया और कहा कि निगम को नोटिस देना चाहिए। जिन लोगों ने सामान बाहर निकाल रखा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन जिन का सामान अंदर है, उन पर भी निगम अपना डंडा चला रहा हैं।

कार्रवाई गलत है, इसी लिए सड़क पर बैठ कर विरोध जताया। मामला बढ़ता देखकर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ मौके पर पहुंचे और निगम द्वारा जब्त सामान व्यापारियों को दिलवाया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया और व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मालवीय नगर और जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे व्यापारियों से मुख्य सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा हैं। प्रशासन का कहना है कि रोड जाम करने से लोगों को भारी परेशानी हो रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles