जयपुर मैराथन के दौरान किया गया यातायात में बदलाव

0
89

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रस्तावित जयपुर मैराथन के आयोजन के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। मैराथन के दौरान यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन और प्रतिबंधों की घोषणा की है।

पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरडा के अनुसार जयपुर मैराथन का शुभारंभ रामनिवास बाग के दक्षिणी गेट से होगा। मैराथन का मार्ग जेएलएन मार्ग, त्रिमूर्ति सर्किल, जेडीए चौराहा, गांधी सर्किल, बजाज नगर तिराहा, ओटीएस चौराहा, मालवीय नगर पुलिया, अपेक्स सर्किल, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, जवाहर सर्किल होते हुए पुनः रामनिवास बाग दक्षिणी गेट पर समाप्त होगा।

जयपुर मैराथन के मार्ग पर रात 3 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।मैराथन के दौरान रामनिवास बाग से जवाहर सर्किल तक जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर पुलिया से अपेक्स सर्किल तक तथा बजाज नगर तिराहा से केन्द्रीय विद्यालय नंबर-1 तक सामान्य यातायात को समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा।

इसके साथ ही त्रिमूर्ति सर्किल, सूचना केंद्र एवं घोड़ा सर्किल से आरोग्य पथ तिराहा की ओर जाने वाला यातायात भी डायवर्ट रहेगा। दिल्ली रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें चंदवाजी से एक्सप्रेस हाईवे, सीकर रोड, चौमूं पुलिया, पानीपेच, खासा कोठी होकर आएंगी। सिंधी कैंप से दिल्ली जाने वाली बसें मयंक तिराहा, झोटवाड़ा रोड, वीकेआई रोड नंबर-14, एक्सप्रेस हाईवे से जाएंगी। आगरा रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें घाटगेट, सांगानेर गेट, अशोका मार्ग, अहिंसा सर्किल होते हुए संचालित होंगी।

सिंधी कैंप से आगरा रोड जाने वाली बसें एमआई रोड, सांगानेर गेट, घाटगेट होकर रवाना होंगी। जयपुर मैराथन के सम्पूर्ण मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मैराथन के दौरान समानांतर मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here