सात हजार रुपये की रिश्वत लेते यातायात प्रभारी एसीबी के हत्थे चढ़े

0
60
Traffic In-charge Caught by ACB While Accepting a Bribe of ₹7,000
Traffic In-charge Caught by ACB While Accepting a Bribe of ₹7,000

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बारां टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए बारां यातायात प्रभारी एवं उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी और रेत के निर्बाध संचालन की एवज में मासिक बंधी की मांग कर रहा था।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार 25 मई को एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि यातायात प्रभारी एवं उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर उससे 27 हजार रुपये वसूल लिए तथा वाहन को बेरोकटोक चलाने देने के बदले 10 हजार रुपये मासिक रिश्वत की मांग की। शिकायत के सत्यापन के दौरान 26 मई को यातायात प्रभारी एवं उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश द्वारा 7000 रुपये रिश्वत मांगना प्रमाणित पाया गया।

इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर उप महानिरीक्षक पुलिस (अतिरिक्त प्रभार) एसीबी कोटा रेंज ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम वर्मा के नेतृत्व में उप अधीक्षक पुलिस प्रेमचंद एवं उनकी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए यातायात प्रभारी एवं उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश को परिवादी से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here