मुरलीपुरा में निकाली तिरंगा रैली, गायत्री चेतना केंद्र के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा रैली

0
147

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। विकास नगर विस्तार दादी का फाटक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से रैली को विकासनगर समन्वय समिति के अध्यक्ष हाकिम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और बच्चे हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देश भक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली विकास नगर, शंकर विहार होते हुए रामेश्वर धाम पहुंची। यहां गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा के महेंद्र कुमार, मनु महाराज और हिंदू जागरण मंच के आयुष कुमार शर्मा ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here