दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

0
105

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में एक विवाहिता ने पति से हुई मामूली कहासुनी के बाद फंदे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए काफी मशक्त के बाद दरवाजे को धक्का देकर खोला। लेकिन संगीता फंदे से झूलती मिली। पड़ोसियों की मदद से पति ने दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा। जब तक विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया।

थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया दिल्ली निवासी संगीता बैरवा (30) की शादी मार्च -2022 में जयसिंहपुरा निवासी दीपक से हुई थी। दीपक डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता था और मजदूरी कर अपना जीवन व्यापन कर रहा था। दीपक ओर संगीता की घरेलू बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हो गई। जिसके बाद संगीता आवेश में आकर कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर फंद से लटक गई। जब दीपक ने गेट का दरवाजा खटखटाया तो संगीता ने गेट नहीं खोला।

काफी प्रयास के बाद दीपक ने गेट को धक्का देकर खोला तो संगीता फंदे से झूलती हुई मिली। जिसके बाद दीपक ने पड़ोसियों की मदद से संगीता को नीचे उतारा । अचेत अवस्था में परिजन उसे सवाई मानसिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

हादसे की जानकारी मिलने के बाद संगीता के परिजन भी एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचे। पुलिस पूछताछ के दौरान मृतका संगीता के पिता रामजी लाल ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद दीपक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रामजी लाल ने बताया कि शादी के बाद से ही संगीता को उसका पति दीपक और घर के अन्य सदस्य दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसके चलते आए दिन कहासुनी होती रहती थी। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर संगीता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here