गुलाबी नगरी में “डांडिया नाइट” महोत्सव में टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन(महाभारत) ने शिरकत की

0
125

जयपुर। इनवेस्टरस वर्ल्ड रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले पिंकसिटी गुलाबी नगरी के मानसरोवर में “डांडिया नाइट” महोत्सव में टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन(महाभारत) व चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर पुनीत सोनी(राधा-कृष्णा) ने शिरकत की। जिसमें आरजे रोहित ने कार्यक्रम में अपनी कलाकारी से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के आयोजन कर्तासंस्थापक और सीईओ दीपक यादव ने सांगानेर से विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज का दुपट्टा व आदर्श नगर विधायक रफीक खान का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा सांगानेर के अध्यक्ष हनुमान सैनी लाड़का(युवा नेता)ने अतिथियों का, दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान डांडिया कार्यक्रम में प्रथम,द्वितीय व तृतीय ग्रुप के विजेताओं को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली बहिनें व माताओं को भी गिफ्ट भेंट कर कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here