July 27, 2024, 7:14 am
spot_imgspot_img

जमीनी विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांव कनकटा निवासी राजाराम मीणा (40) का परिवार के एक पक्ष से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में 11 अक्टूबर को खूनी संघर्ष हुआ था। हमले में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे। इनमें गंभीर हालत में राजाराम मीणा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में आरोपित जितेंद्र मीणा (28) और अशोक मीणा (20) निवासी गांव कनकटा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles