भट्टा बस्ती में किशोर की चाकू से हत्या करने वाले दो आरोपित पुलिस हिरासत में

0
40
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में मामूली कहासुनी के बाद युवक (किशोर) की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना भोमिया जी की बस्ती की है। यहां रहने वाले आदिल का आसपास के कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने आदिल पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदिल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर समीर,अरबाज सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और विवाद हो चुका था। रविवार रात मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और कुछ लोग भट्टा बस्ती थाने के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर थाने का बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

44 ग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मानसरोवर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला तस्कर के कब्जे से 44 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

जांच अधिकारी एसआई रामगोपाल ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाली महिला तस्कर तीजा सांसी निवासी गुर्जर की थड़ी जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 44 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी महिला तस्कर से गांजा खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here