नाहरगढ़ घूमने गए दो भाई लापता, पुलिस ने तीन घंटे में खोजा

0
194

जयपुर। नाहरगढ़ घूमने गए दो भाई शनिवार शाम को रास्ता भटक गए। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा दिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 3 घंटे में दोनों भाइयों को ढूंढ निकाला। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घर से नाहरगढ़ घूमने के लिए दो चचेरे भाई निकले थे। यहां से हथिनी कुंड चले गए। वापस आते समय दोनों रास्ता भटक गए और जंगल की तरफ पहुंच गए। अंधेरा-कोहरा होने से दोनों घबरा गए।

थानाधिकारी ईश्वर चंद पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। उसके बाद पुलिस टीमों ने लापता हुए सोडाला निवासी निशांत और क्रिश से कांटेक्ट किया।दोनों से मोबाइल लोकेशन लेकर टीम उनके पास पहुंची और जंगल से सकुशल बाहर लेकर आई। गौरतलब है कि इससे पहले भी शास्त्री नगर इलाके से गत 1 सितंबर को नाहरगढ़ घूमने गए दो भाई लापता हो गए थे। दोनों भाइयों में से एक की जान चली गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here