नकबजनी की वारदात करने वाले दो नकबजन गिरफ्तार

0
165

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र वीकेआई में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए गहने बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि विश्वकर्मा थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र वीकेआई में हुई नकबजनी की वारदात करने वाले राजा बाबू उर्फ रवि निवासी भेजा जिला मधुबनी (बिहार) हाल मुरलीपुरा और योगेश उर्फ राहुल निवासी मुरलीपुरा जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए गहने बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here