दहशत फैलाने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार

0
43

जयपुर। बिंदायका थाना पुलिस में दहशत फैलाने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गांव सिवार के पास से राजेश बावरिया (30) निवासी नई बस्ती नंदगांव को अवैध टोपीदार बंदूक और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बंदूक में बारूद भरकर हवाई फायर करने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने समय रहते उसे डिटेन कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने विनायक सिटी निमेड़ा रोड से संदीप उर्फ गोलू मीणा (25) निवासी पटेल नगर बिंदायका को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी चोरी और नकबजनी का आदतन अपराधी है।। जो वारदात के दौरान पकड़े जाने पर चाकू दिखाकर लोगों को डराकर फरार हो जाता था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here