दस -दस हजार रुपए के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
31

जयपुर। आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को शिवराज गैंग के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर खोरा बीसल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस गिरफ्तार दोनो बदमाशों से गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहीं है।

पुलिस उपायुक्त अभिजीत सिंह ने बताया कि यशवर्धन सिंह उर्फ यश राठौड़ (21) पुत्र अजयपाल सिंह ,चांदबिहारी नगर ,खातीपुरा वैशाली नगर निवासी व रविंद्र सिंह राठौड़ (29) पुत्र भंवर सिंह डीडवाना ,कुचामन हाल त्रिवेणी नगर ,माचडा ,हरमाड़ा निवासी शिवराज गैंग के सदस्य है। दोनो आरोपी लोगों को जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली करते थे । इसी के साथ जबरन भूमि पर कब्जा करना हथियारों के बल पर लोगों में भय पैदा कर भूमि को विवादित करना व आपराधिक घटनाओं का वीड़ियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर अवैध वसूली करते है।

दोनो बदमाश काफी समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार दोनो आरोपियों की खिलाफ दस -दस हजार इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच टीम में शामिल कॉन्स्टेबल अजय ,धर्मेंद्र ,विजयपाल ने तकनीकी संसाधन व मुखबिर की सूचना पर दोनों इनामी बदमाशों को दबोच लिया। इस कार्रवाई में तीनों जवानों की अहम भूमिका रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here